
Archived
IPL : इंटरव्यू के दौरान एंकर की फटी जींस को घूरती विराट कोहली की तस्वीर वायरल
Arun Mishra
18 April 2017 5:39 PM IST

x
नई दिल्ली : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। और ये तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की है। दरअसल, विराट कोहली आईपीएल की एक एंकर अर्चना विजया की फटी जींस की तरफ घूरते नजर आ रहे हैं। और ये फोटो इंस्टाग्राम पर आते ही वायरल हो गई।
बता दें कि ये वाक्या तब हुआ जब अर्चना विराट कोहली का इंटरव्यू ले रहीं थी। तभी अचानक ये फोटों क्लिक हो गई। फोटों को देने से लगता है कि विराट कई मिनटों तक इस एंकर की जींस देखते रहे। ये फोटो वायरल हो गई।
अर्चना विजया सबसे पहले आईपीएल में एंकर के रुप में नजर आई और सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो गईं। फिर कभी स्टूडियो तो कभी क्रिकेट के मैदान पर क्रिकेटर्स के इंटरव्यू लेती नजर आई। इस दौरान एक मोमेंट में जब विराट ने नीचे की ओर देखा, तभी ये फोटो क्लिक हो गई।
बीते 16 अप्रैल को बेंगलुरु को अपने पिछले मैच में पुणे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उसी दौरान ये इंटरव्यू लिया गया था। अर्चना का जन्म 17 नवंबर, 1982 में कोलकाता में हुआ। कोलकाता से ही पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई गईं। 2004 में शो 'गेट गॉर्जियस' करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। फिर अर्चना की मुलाकात दिल्ली के बिजनेसमैन धीरज पुरी से हुई और साल 2015 में दोनों ने शादी कर ली।
Next Story




