
विराट कोहली के नाम दर्ज होगा एक आैर रिकाॅर्ड, सिर्फ चाहिए 46 रन

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज होने वाला है। कोहली अपने इस रिकॉर्ड से सिर्फ 46 रन दूर है। कोहली का बल्ला हर सीरीज में आग उगल रहा है। श्रीलंका के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 70 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी खेली। दूसरा वनडे 24 अगस्त को खेला जाएगा।
दूसरा वनडे विराट कोहली के लिए बेहद खास साबित होने वाला है क्योंकि इस दौरान कोहली को अपने नाम एक और रिकाॅर्ड दर्ज करने का माैका होगा। बता दें कोहली अगर दूसरे वनडे में 46 रन की पारी खेल लेते हैं तो वह इस साल वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
हालांकि कोहली इस मामले में अभी तीसरे स्थान पर काबिज हैं। सबसे पहले स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला हैं, जिन्होंने अबतक खेले गए वनडे की 6 पारियों में 814 रन बनाए हैं। जबकि दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट हैं, जिन्होंने 14 पारियों में 785 रन बना चुके हैं। वहीं विराट कोहली भी 14 पारियों में 769 रन बना चुके हैं।
अगर हम बात करें औसतन बल्लेबाजी की, तो विराट कोहली अभी तक 96.12 औसत 769 रन बना चुके हैं। इस साल में उनके आस-पास कोई भी बल्लेबाज इतनी अच्छी आैसत से बल्लेबाजी नहीं कर पाया है। इस मामले में कोहली सबसे आगे है।




