
Archived
हरभजन के जन्मदिन पर वीरेन्द्र सहवाग ने खोला एक राज
Special Coverage News
3 July 2017 7:01 PM IST

x
वीरेन्द्र सहवाग ने अपने ही अंदाज में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह को बधाई दी है।
नई दिल्ली : टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का आज 37वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनके फैन्स के साथ-साथ साथी खिलाड़ी भी बधाई दे रहे हैं। इस साख मौके पर अपनी हाजिर जवाबी और चुटकीली टिप्पणियों के लिए मशहूर पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने अपने ही अंदाज में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह को बधाई दी है। वीरू ने अपने मजाकिया लहजे में हरभजन को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक राज खोला है।
सहवाग ने बताया कि हरभजन सिंह कभी अपने परिवार को सपॉर्ट करने के लिए कनाडा जाकर ट्रक चलाना चाहते थे लेकिन आखिर उनका विचार बदला और वह भारतीय क्रिकेट के सबसे कामयाब ऑफ स्पिनर बने।
Hpy B'day @harbhajan_singh
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 3, 2017
Frm thinking of going to Canada & bcum a truck driver to support family,to bcmng 1 of d best bowlers,grt journey pic.twitter.com/o12qAeQmc4
आपको बता दें हरभजन सिंह ने भारत के लिए 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट लिए हैं। वहीं 236 वनडे मैचों में हरभजन सिंह 269 विकेट लिए हैं।
Wish you a very happy birthday Bhajju pajhi...have a grt one, rabb rakha @harbhajan_singh pic.twitter.com/oRkwB6NWF5
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) July 3, 2017
Happy birthday little bro, @harbhajan_singh!! Wish you loads of happiness and success. pic.twitter.com/oyxiAYbP8z
— sachin tendulkar (@sachin_rt) July 3, 2017
Next Story




