Archived

INDvsWI: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का किया फैसला, इंडियन टीम में 3 बदलाव

Special Coverage News
2 July 2017 6:33 PM IST
INDvsWI: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का किया फैसला, इंडियन टीम में 3 बदलाव
x
टीम इंडिया का सारा ध्यान इस समय वेस्टइंडीज की धरती पर 5 मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा करने पर है.
एंटीगा: टीम इंडिया का सारा ध्यान इस समय वेस्टइंडीज की धरती पर 5 मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा करने पर है. विंडीज की धरती पर यह वनडे में उसकी पांचवीं सीरीज जीत होगी. टीम ने इस दिशा में कदम भी बढ़ा दिए हैं. वैसे सीरीज की शुरुआत में टीम इंडिया का लक्ष्य विंडीज की धरती पर वनडे में पहली बार क्लीन स्वीप करना था, लेकिन बारिश की मार ने उसे इससे वंचित कर दिया था.
फिलहाल वह सीरीज में 2-0 से आगे है और नॉर्थ साउंड, एंटीगा में आज भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से होने वाले चौथे वनडे में वह जीत दर्ज करके अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. विंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने एक बार फिर टॉस जीता, लेकिन इस बार पहले बैटिंग करने का फैसला किया. गौरतलब है कि इससे पहले के तीन मैचों में उन्होंने फील्डिंग चुनी थी.
टीम इंडिया मे तीन बदलाव किए गए हैं. चोटिल युवराज सिंह की जगह दिनेश कार्तिक को जगह दी गई है, जबकि आर अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार के स्थान पर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. टीम इंडिया के सामने विंडीज की टीम पहले तीनों वनडे में बेहद कमजोर नजर आई है. ऐसे में विराट एंड कंपनी को उसे चौथे वनडे में धराशायी करने में कोई दिक्कत नहीं नजर आती.
वैसे टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज की धरती पर 8 वनडे सीरीज खेली हैं, जिनमें से 4 में जीत दर्ज की हैं, लेकिन वह क्लीन स्वीप कर पाने में कभी सफल नहीं हुई. अब टीम इंडिया के पास विंडीज में वनडे की पांचवीं सीरीज जीतने का मौका है. जहां तक विंडीज टीम का सवाल है, तो उसने सर विवियन रिचर्ड्स की कप्तानी में भारत को 1989 में वनडे सीरीज में 5-0 से हराते हुए क्लीन स्वीप किया था. उस समय टीम के कप्तान दिलीप वेंगसरकर थे.
टीमें इस प्रकार हैं:-
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और उमेश यादव.
वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), काइल होप, अल्जारी जोसेफ, केसरिक विलियम्स, जेसन मोहम्मद, देवेंद्र बिशू, रोस्टन चेज, एश्ले नर्स, शाई होप (कीपर), एविन लेविस और रोवमैन पॉवेल.
Next Story