
Archived
भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया, सरन-बुमराह की धारदार गेंदबाजी
Special Coverage news
20 Jun 2016 7:30 PM IST

x
जिम्बाब्वे : हरारे में लोकेश राहुल और मनदीप सिंह की धुंआधार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से मात दी, पहले खेलते हुए जिम्बाब्वे ने भारत को 100 रन का लछ्य दिया था। जिसको भारत ने १३.१ ओवर्स में हासिल कर लिया।
पहले खेलते हुए जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। पहला मैच खेल रहे बरिंदर सरन ने 4 विकेट लेकर जिम्बाब्वे की कमर तोड़ दी। सरन ने एक ओवर में 3 विकेट झटके। जिम्बाब्वे ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 99 रन बनाए। बुमराह ने भी 3 विकेट झटके। जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा रन पीटर मूर ने बनाए वो 31 रन बनाकर आउट हुए।
पहला टी20 भारत 2 रनों से हार गया था। 3 मैचों की सीरीज में बने रहने के लिए आज हर हाल में टीम इंडिया को जीत दर्ज करनी थी।
Next Story




