
Archived
मिताली ने ग्लैमरस ड्रेस में पोस्ट किया फोटो तो हो गईं ट्रोल, यूजर्स ने कहा- 'तुम क्रिकेटर नहीं....'
Arun Mishra
7 Sept 2017 5:30 PM IST

x
लोगों ने मिताली को उनके कपड़ों के लिए ट्रोल कर दिया। इस फोटो में मिताली कुछ लड़कियों के साथ ब्लैक स्लीवलैस ड्रेस में नजर आ रही हैं।
नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज एक बार फिर ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। उन्हें ड्रेसिंग सेंस पर जमकर ट्रोल किया गया। मिताली ने बुधवार को अपने दोस्तों के साथ ग्लैमरस ड्रेस में एक सेल्फी पोस्ट की। बता दें कि मिताली ने फोटोशूट के बाद की सेल्फी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की, जिसके बाद वो यूजर्स के निशाने पर आ गई।
हाल ही में अपने एक फोटोशूट की तैयारी की एक फोटो मिताली ने अपने ट्विटर पर पोस्ट की, जिसके चलते लोगों ने मिताली को उनके कपड़ों के लिए ट्रोल कर दिया। इस फोटो में मिताली कुछ लड़कियों के साथ ब्लैक स्लीवलैस ड्रेस में नजर आ रही हैं।
#tb #PostShootSelfie #funtimes #girlstakeover pic.twitter.com/p5LSXLYwmA
— Mithali Raj (@M_Raj03) September 6, 2017
ऐसे में मिताली के इस फोटो पर उन्हें कई यूजर्स ने कमेंट किया। कुछ ने तो मिताली को अपना यह फोटो हटाने की सलाह तक दे दी। कई यूर्जस ने मिताली को ऐसी ड्रेस पहन फोटो न डालने की सलाह दे दी। एक यूजर लिखा, ' मिताली राज आप एक्ट्रेस नहीं हैं, आप क्रिकेटर हैं। क्यों ग्लैमरस बन रही हो।'
Mithali ji did not expect me to dress such a dress from you. At least you do not love your respect, you will finish the respect of your fanc
— Pushpak (@Pushpak97662453) September 6, 2017
Not Gud.Not expected these kind of pictures.Sorryyy
— chandu_Prince FAN (@chanduk2010) September 6, 2017
तुम इस पीक मैं बिलकुल भी अछी नहि लग rhi हो क्यूँकि तुम एक भारतीय लेडीज़ हो अछे परिवार की लड़की हो
— inderpal (@inderpalbeniwal) September 6, 2017
are you porn star???? Have you any respect?
— awais (@awaiss11111) September 6, 2017
change your mentality guys...jinko problem h....unki problem ye h ki.....unki soch choti h bs,
— ANURAG TIWARI (@ANURAGT79462663) September 6, 2017
nothing else
Next Story




