Archived

मिताली राज ने ट्विटर पर ट्रोलर को दिया मुंहतोड़ जवाब, फिर जमकर हुई खिंचाई

Arun Mishra
22 Aug 2017 1:37 PM IST
मिताली राज ने ट्विटर पर ट्रोलर को दिया मुंहतोड़ जवाब, फिर जमकर हुई खिंचाई
x
Photo : Twitter/Mithali Raj
महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने ट्विटर पर ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब दिया है.. आप भी पढ़ें

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने वर्ल्‍ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन से देश के लोगों का दिल जीत लिया है। क्रिकेट मैदान में मिताली के प्रदर्शन से कई लड़कियों के क्रिकेटर बनने की उम्‍मीदों को भी बड़ा प्रोत्‍साहन मिला है। लेकिन अब हाल ही में मिताली को लोगों की टिप्प्णी का सामना करना पड़ रहा है। जी हां, रविवार को सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उनके पसीने को लेकर टिप्‍प्‍णी की।


असीम दास चौधरी नाम के एक यूजर ने मिताली की बगल से निकल रहे पसीने का जिक्र किया. उसने लिखा, 'माफ करना स्‍मार्ट कप्‍तान, हाहाहा काफी साधारण दिख रही हैं. पसीने से भीगी हुईं.'



महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज ने पसीने को लेकर उनका मज़ाक उड़ाने वाले ट्विटर यूज़र को जवाब दिया है। मिताली ने लिखा, "मैं आज जहां भी हूं, वहां इसलिए हूं क्योंकि मैंने मैदान पर पसीना बहाया है। मुझे इसमें शर्मिंदा होने का कोई कारण नज़र नहीं आता।"


यही नहीं, इसके बाद मिताली राज के फैंस ने भी इस यूजर की जमकर खबर ली।

Next Story