Begin typing your search...

सानिया मिर्जा ने तोड़ी मार्टिना हिंगिस से साझेदारी, बनाई नई जोड़ी

सानिया मिर्जा ने तोड़ी मार्टिना हिंगिस से साझेदारी, बनाई नई जोड़ी
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
नई दिल्ली: टेनिस जगत में तहलका मचाने वाली सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने अचानक अपनी राहें जुदा करने का फैसला किया है। सानिया और स्विस स्टार मार्टिना ने पिछले साल मार्च में लगातार तीन खिताब (इंडियन वेल्स, मियामी और चार्ल्सटन में) जीतकर धमाके के साथ अपनी भागीदारी की शुरुआत की थी। सानिया के करीबी सूत्रों ने कहा, साझेदारी खत्म हो गई है।

भारतीय सनसनी सानिया और स्विट्जरलैंड की दिग्गज हिंगिस ने एक साल में डब्ल्यूटीए चैंपियनशिप सहित नौ खिताब अपनी झोली में डाले थे।
इन्होंने पिछले पांच महीनों में इच्छा के अनुरूप परिणाम नहीं हासिल किए। वे शीर्ष 100 के बाहर की खिलाड़ियों से हार गईं और यह साबित करता है कि कुछ गलत है। अगर परिणाम नहीं मिल रहे तो आप जोड़ीदार बदल सकते हैं।

अब सानिया दुनिया की 21वें नंबर की चेक गणराज्य की खिलाड़ी बारबोरा स्ट्रायकोवा के साथ, जबकि हिंगिस अमेरिका की कोको वांडेवेघे के साथ जोड़ी बनाएंगी। स्ट्रायकोवा के साथ सानिया अब सिनसिनाटी टूर्नामेंट में खेलेंगी, जबकि हिंगिस न्यू हेवन में अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स के साथ जोड़ी बनाएंगी। दोनों खिलाड़ी रियो ओलंपिक में खेल रही हैं।
Special Coverage News
Next Story