
Archived
2017 में होगा भारत की सरजमीं पर ये ऐतिहासिक मैच
Special Coverage News
4 Aug 2016 4:42 PM IST

x
भारत अगले साल बांग्लादेश के खिलाफ आठ फरवरी से 12 फरवरी के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा. इसकी घोषणा बुधवार को की गई. साल 2000 में टेस्ट दर्जा मिलने के बाद बांग्लादेश का यह भारत का आधिकारिक तौर पर पहला टेस्ट दौरा होगा.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस मैच से भारतीय घरेलू सत्र और महत्वपूर्ण बन जाएगा। उन्होंने कहा, 'दुनिया का प्रमुख टेस्ट खेलने वाला देश होने के कारण बीसीसीआई की जिम्मेदारी है कि वह प्रत्येक टेस्ट खेलने वाले देश को मौका दे। अपने पड़ोसी देश बांग्लादेश के खिलाफ अगले साल के शुरू में ऐतिहासिक एक टेस्ट मैच की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है।'
बांग्लदेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा कि खिलाड़ी इस संक्षिप्त दौरे का लुत्फ उठाएंगे। उन्होंने कहा, 'भारत और बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करने वाले क्रिकेटरों के लिये यह महत्वपूर्ण मैच होगा। भारतीय सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने का हमारा लंबा इंतजार अब खत्म हो रहा है ओर यह जश्न मनाने का समय है।'
Next Story




