Archived

अखिलेश के करीबी सपा नेता को मिला धमकी भरा पत्र

Arun Mishra
24 April 2017 12:02 PM IST
अखिलेश के करीबी सपा नेता को मिला धमकी भरा पत्र
x
मेरठ : उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी अतुल प्रधान को रविवार को एक धमकी भरा पत्र मिला। समाजवादी पार्टी के नेता ने आरोप लगाया है कि उसे अज्ञात लोगों से धमकी भरा पत्र मिला है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने नौचंदी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि पत्र भेजने वाले ने उनको और उनके पति अतुल प्रधान को जान से मारने की धमकी दी है, जो सरधना सीट से भाजपा नेता संगीत सोम के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।

एएसपी जे रवींद्र गौड़ ने बताया कि सपा नेता ने दावा किया है कि 17 अप्रैल को उनको धमकी भरा एक और पत्र मिला। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद उन्होंने मामले की जांच का आदेश दिया।
Next Story