
Archived
पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह और इंदरबीर सिंह को अकाली दल नें पार्टी से किया सस्पेंड
Special Coverage News
20 July 2016 12:01 PM IST

x
पंजाब : पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे से पंजाब की सियासत गर्मा गई है। राज्य में सत्ताधारी अकाली दल ने पूर्व ओलंपियन और हॉकी कप्तान परगट सिंह और इंदरबीर सिंह बोलारिया को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है।
पार्टी का दावा है कि अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पार्टी में अनुशासन तोडऩे पर इन दोनों विधायकों को निलम्बित किया है। पार्टी प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने दावा किया कि दोनों विधायक लोगों के बीच गैर-जिम्मेदाराना बयान देते थे, इसलिए इन्हें निलंबित किया गया है।
पार्टी इस संबंध में अगली कार्रवाई जल्द ही करेगी। चर्चा है कि दोनों विधायक अकाली दल में काम तो कर रहे थे, लेकिन कुछ समय से इन पर अन्य दलों के सम्पर्क में होने का आरोप था। परगट सिंह ने हाल ही में जालंधर नगर निगम में भ्रष्टाचार होने का मुद्दा उठाया था।
परगट यदि आप में जाते हैं तो सिद्धू के बाद दूसरा बड़ा जट सिख चेहरा होंगे। निलंबन के बाद परगट सिंह ने कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग करेंगे। इंदरबीर सिंह ने कहा कि वह अभी यह नहीं कह सकते कि वह किसी पार्टी में शामिल होंगे या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
Next Story