
Archived
ये चाचा भतीजे की सरकार में लॉ एंड आर्डर का मतलब है लो और आर्डर दो -अमित शाह
Special Coverage News
4 Jun 2016 7:43 PM IST

x
लखनऊ/ कानपुर
भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मलेन को आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह ने संबोधित किया। उन्होंने उप्र की समाजवादी पार्टी की सरकार को गुंडागर्दी की सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि सरकार में लॉ एंड आर्डर नाम की कोई चीज़ नहीं रह गयी है। इस सरकार में लॉ एंड आर्डर का मतलब है लो और आर्डर दो।
अमित शाह ने कहा कि ये सरकार चाचा भतीजे की सरकार है अगर इन्हें चाचा भतीजे का ही रिश्ता निभाना है तो जनता से बोल दें कि हमारा कोई रिश्ता नहीं है। बालू खनन द्वारा इन्होंने पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र को लूटा है। शाह ने मथुरा के जवाहर बाग कांड पर शिवपाल सिंह से इस्तीफा माँगा। बसपा की सरकार आने पर प्रदेश में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार दोनों को बोलबाला हो जाता है। कांग्रेस पार्टी की पिछली केंद्र सरकारों आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि पिछले 10 वर्ष में यू पी ए की सरकार ने 12 लाख करोड़ के घोटाले किये। नभ, जल, थल और पाताल तक में घोटाले किये।
शाह ने 30 वर्षों बाद पहली बार केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाने पर कानपुर की पवित्र भूमि पर सारा श्रेय उत्तर प्रदेश की जनता को दिया और जनता का आभार प्रकट किया। विदेशों में श्री नरेंद्र मोदी जी को मिलने वाले सम्मान को उन्होंने देश के 125 करोड़ जनता का सम्मान बताया। शाह ने कहा कि देश में 60 वर्षों में 60 करोड़ बैंक अकॉउंट नहीं खुल पाये और पिछले 2 वर्षों में 21 करोड़ खाते खोलकर केंद्र सरकार ने 37 हज़ार करोड़ रुपये जनता के माध्यम से बैंकों में जमा कराये। देश में 18500 गाँव में बिजली के खम्बे तक नहीं थे पर इस केंद्र सरकार ने पिछले 2 वर्षों में 2 हज़ार गांवों में बिजली पहुंचाई है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उप्र के प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि विरोधी को कभी कम नहीं आंकना चाहिए और उनके वार को रोकने के लिये अमित शाह आपको कला सिखाने आये हैं। इसके पूर्व भाजपा उप्र के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनायें दीं प्रशंसा की और कार्यकर्ताओं को 2017 में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार उप्र में बनाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी का नारा खाली प्लाट हमारा। मंच पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश , प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, डॉ महेंद्र सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, उपस्थित रहे।
Next Story