- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
ATF ने "सेल्यूट टू आर्मी डे" पर निकाली तिरंगा यात्रा
Special Coverage News
19 July 2016 1:12 PM GMT
x
अम्बाला- एंटी टेररिस्ट फ्रंट(ATF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के नेतृत्व में आज फ्रंट सदस्यों ने शहर आज घास मंडी से होते हुए कालका चौंक से फ्रंट मुख्यालय तक सेल्यूट टू आर्मी डे पर तिरंगा यात्रा निकाली l फ्रंट के सैंकड़ों सदस्यों ने आतंकी बुरहान वानी को शहीद बताने वाले व कश्मीर में लोगों को जंग के लिए एकजुटता का संदेश देने वाले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका और साथ ही बुरहान वानी की पाकिस्तान में शोक सभा करने वाले व उसका शहीदी दिवस मनाने के एलान करने वाले लश्कर-ए-तैय्बा के प्रमुख हाफिज सईद व हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सईद सलाउद्दीन का भी पुतला फूंका। जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए जवानों को किया याद। उन्होंने कहा अब पाक की इन हरकतों के बाद पाक से तमाम संबंध खत्म कर लेने चाहिए क्योंकि पाकिस्तान आस्तीन का सांप है जिसने हमेशा भारत की पीठ में छुरा घोंपा है l
शांडिल्य ने फ्रंट सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा की पाकिस्तान ने यह साबित कर दिया है की वह आतंकी राष्ट्र है और वह कभी भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हिस्सा नहीं बन सकता l एंटी टेररिस्ट फ्रंट (ATF) के सदस्यों ने भारत माता की जय,पाकिस्तान मुर्दाबाद की तख्तियां उठा रखी थी और शहीदों के चित्र व भारतीय ध्वज फहरा रहे थे और भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद, हाफिज सईद मुर्दाबाद, नवाज शरीफ मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।
उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद और हिज्बुल मुजाहीदीन के प्रमुख सलाउद्दीन की बोली बोल रहे हैं और भारत में आतंकी गतिविधियों को हवा देकर भारत का माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा नवाज शरीफ़ हाफिज और सलाउद्दीन को हवा देकर भारत की एकता अखंडता को खंडित कर रहा है।
शांडिल्य ने कहा यदि भारत के पीएम मोदी आदेश दें तो वो एटीएफआई उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के नेत्र्तव में कश्मीर में जाकर अलगावादियों ,पाक झंडे लहराने वालो आईएसआई और आतंकीयो के खिलाफ माहौल तैयार करने और कश्मीर में पाक गतिविधियों को आमने सामने चुनोती देने को तैयार है। शांडिल्य ने कहा पाकिस्तान बोली की नहीं गोली की भाषा जानता है अब नरेंद्र मोदी जी को आर-पार की लड़ाई के आदेश देने होंगेl इस मौके पर कुलवंत सिंह मानकपुर, मनीष पासी, लखविन्द्र सिंह साधापुर, अंकुर अग्रवाल, महिंद्र धीमान, जसमीत जस्सी, केसर सिंह, बलदेव सिंह रोडा, सुभाष मेहता, बिट्टू जट्ट, प्रेम सैनी, तरसेम सैनी, गौरव, दविंद्रपाल सेठी, चाहत चौहान व फ्रंट के कई सदस्य मौजूद थेl
Tagsअम्बाला एंटी टेररिस्ट फ्रंट वीरेश शांडिल्य सेल्यूट टू आर्मी डे तिरंगा यात्रा नवाज शरीफ पुतला फूंका ATF
Special Coverage News
Next Story