
Archived
मिट्टी धंसने से महिला समेत 3 बच्चियों की मौत, एक की हालत गंभीर
Kamlesh Kapar
6 April 2017 2:18 PM IST

x
खगड़िया : बिहार के खगड़िया में मिट्टी धंसने से एक महिला समेत 3 बच्चियों की मौत होने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक बेलदौर थाना के अकहा गांव में यह घटना घटी है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी। ग्रामीणों के प्रयास से शवों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही बेलदौर सीओ विकास कुमार, थानाध्यक्ष शशि कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
वही मृतकों की पहचान कारे साह की पत्नी कंचन देवी (25), महेश्वर साह की बेटी सूर्यमेन कुमारी (13) चुआलाल साह की बेटी काजल कुमारी(14) और मो. कलीम की पुत्री नासरीन खातून (14) शामिल है। जबकि चुआलाल के आठ वर्षीय पुत्र इंद्रजीत को गंभीर हालत में सोनवर्षा स्थित एक निजी क्लीनिक भेजा गया है। जानकारी अनुसार सभी घर की निपाई-पुताई के लिए मिट्टी लाने अकहा चौरी चौर गए थे। सभी एक गड्ढे में मिट्टी काट रहे थे, कि, धंसना गिरने से मिट्टी के नीचे दब गए।
Next Story




