Archived

गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर लगाया बड़ा संगीन आरोप, जानकर हो जाएंगे हैरान

Kamlesh Kapar
7 April 2017 4:03 PM IST
गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर लगाया बड़ा संगीन आरोप, जानकर हो जाएंगे हैरान
x
नवादा : केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के CM नीतीश कुमार पर बड़ा संगीन आरोप लगाया है। रामनवमी के मौके पर निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने नवादा पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार उनकी हत्या कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस वजह से वो बहुत भयभीत हैं। बता दे की दो दिन पहले पटना में रामनवमी के एक कार्यक्रम में मंच पर ही गिरिराज सिंह की नीतीश कुमार से बहस हो गई थी। उस वक्त वहां गवर्नर रामनाथ कोविन्द, शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी और साध्वी ऋतंभरा भी उपस्थित थीं।


दरअसल, रामनवमी के मौके पर भगवान श्रीराम का पोस्टर फाड़ने के विवाद में नवादा शहर के सद्भावना चौक पर दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी। झड़प के बाद दोनों गुटों की तरफ से जमकर रोड़ेबाजी हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए। तब पुलिस को कई राउंड फायरिंग करनी पड़ी थी। प्रशासन और पुलिस के कई बड़े अधिकारी अभी भी वहां कैम्प कर रहे हैं। इस बीच आज शहर में शोभा यात्रा निकालने का कार्यक्रम है। इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह वहां पहुंचे हैं लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें सर्किट हाउस में कमरा उपलब्ध नहीं करवाया। इससे नाराज गिरिराज सिंह वहीं धरने पर बैठ गए। उनके साथ बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार समेत कई भाजपा नेता भी मौजूद हैं।
Next Story