Archived

नीतीश सरकार में मंत्री नहीं बनेंगे जीतन राम मांझी, ये बन सकते हैं मंत्री, देखिए- लिस्ट

Special Coverage News
28 July 2017 5:51 PM IST
नीतीश सरकार में मंत्री नहीं बनेंगे जीतन राम मांझी, ये बन सकते हैं मंत्री, देखिए- लिस्ट
x
जीतन राम मांझी ने साफ किया को वो नीतीश कुमार के अधीन काम नहीं कर सकते...
पटना : नीतीश कुमार की सरकार में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मंत्री नहीं बनेंगे। जीतन राम मांझी ने साफ किया को वो नीतीश कुमार के अधीन काम नहीं कर सकते। इससे पहले बिहार के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील मोदी ने इस सिलसिले में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी से मिलने पहुंचे और उनसे नीतीश सरकार में शामिल होने की अपील की। सुशील मोदी के साथ बिहार बीजेपी के अध्यक्ष नित्यानंद राय भी मौजूद थे।
सुशील मोदी और नित्यानंद राय से मुलाकात के बाद जीतन राम ने कहा कि वो नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल शामिल नहीं होंगे। आपको बता दें कि जीतन राम पहले भी नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके हैं और नीतीश कुमार ने ही एक बार उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था। लेकिन बाद में दोनों में विवाद हो गया था जिसके बाद मांझी को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया था। इससे नाराज होकर मांझी ने अपनी अलग पार्टी बना ली थी।
ये बन सकते हैं मंत्री?
नीतीश कुमार कैबिनेट विस्तार करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जेडीयू कोटे से आठ से नौ मंत्री बन सकते हैं जबकि बीजेपी कोटे से सात से आठ मंत्री बनया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी कोटे से नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, मंगल पांडेय, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को नीतीश कैबिनेट में जगह मिल सकता है। वहीं, अरुण सिन्हा और रामप्रीत पासवान के नामों पर भी चर्चा है।
इधर, जेडीयू कोटे से विजेंद्र यादव, ललन सिंह, लेसी सिंह, जय कुमार सिंह, श्रवण कुमार का मंत्री बनना लगभग तय है। सूत्रों के अनुसार पीके शाही को एक बार फिर कैबिनेट में जगह मिल सकता है।
Next Story