Archived

LIVE: नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, शुरू हुआ शपथ ग्रहण, ये 27 MLA लेंगे मंत्री पद की शपथ

Special Coverage News
29 July 2017 5:34 PM IST
LIVE: नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, शुरू हुआ शपथ ग्रहण, ये 27 MLA लेंगे मंत्री पद की शपथ
x
बिहार विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद आज नीतीश कुमार कैबिनेट विस्तार हो रहा हैं।
पटना: बिहार विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद आज नीतीश कुमार कैबिनेट विस्तार हो रहा हैं। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में 27 मंत्री शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि जेडीयू के 14, बीजेपी-12 और LGP के एक विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। कल ही नीतीश ने बिहार विधानसभा में 131 विधायकों के समर्थन से बहुमत टेस्ट पास किया था। राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी शपथग्रहण समारोह में पहुंचे है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी शपथग्रहण स्थल पर पहुंचे है। इन नेताओं में बीजेपी की ओर से आने वाले बड़े नेताओं के नाम प्रेम कुमार और मंगल पांडये हैं। जेडीयू के बड़े नेताओं में राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह नीतीश कुमार के खास लोगों में से एक हैं। वहीं उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रासलोपा और जीतन राम मांझी की पार्टी हम का कोई विधायक मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल नहीं होगा।
नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्री:-
नंदकिशोर यादव
प्रेम कुमार
मंगल पांडे
राजीव रंजन सिंह
विजेंद्र प्रसाद यादव
श्रवण कुमार
रामनारायण मंडल
कृष्ण नंदव प्रसाद वर्मा
विनोद नारायण झा
सुरेश कुमार शर्मा
प्रमोद कुमार
राणा रणधीर सिंह
विनोद कुमार सिंह
मदन सहनी
कृष्ण कुमार ऋषि
कपिल देव कामत
दिनेश चंद्र यादव
बृजकिशोर बिंद
पशुपति कुमार पारस
विजय सिन्हा
जय कुमार सिंह
सोतष निराला
शैलेश कुमार
महेश्वर हजारी
फिरोज अहमद
रमेश ऋषिदेव
मंजू वर्मा
Next Story