
Archived
कुलभूषण जाधव मामला: तेजस्वी यादव का PM मोदी पर तंज, कहा- बिरयानी मित्र से बात करें मोदीजी
Kamlesh Kapar
13 April 2017 3:05 PM IST

x
पटना : पाकिस्तान कोर्ट द्वारा भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां केंद्र की BJP सरकार को निशाना बना रही हैं। कांग्रेंस नेता सदानंद सिंह द्वारा जाधव के मामले पर गंभीरता दिखाने की बात कहे जाने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का कहना है कि केंद्र को पाकिस्तान के साथ सख्ती से पेश आना चाहिए।
मोदीजी को अपने"परम प्रिय,बिरयानी मित्र" नवाज़ शरीफ़ से कुलभूषण जाधव को छुड़ाने के बारे में गंभीरता से बात करनी चाहिए।उनके अज़ीज़ मित्र जो है
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 12, 2017
वही बिहार सरकार ने भी भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव की सकुशल रिहाई के लिए आवाज उठा दी है। तेजस्वी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा मोदीजी को अपने "परम प्रिय बिरयानी मित्र" नवाज़ शरीफ़ से कुलभूषण जाधव को छुड़ाने के बारे में गंभीरता से बात करनी चाहिए। उनके अज़ीज मित्र जो है।
Next Story




