Archived

VIDEO: मुस्लिम परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म!, कट्टरपंथियों पर लगाया तंग करने का आरोप

Special Coverage News
5 July 2017 11:23 AM IST
VIDEO: मुस्लिम परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म!, कट्टरपंथियों पर लगाया तंग करने का आरोप
x
बिहार के बेगूसराय में मुस्लिम परिवार का धर्म परिवर्तन करने का एक मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम शख्स ने अपने पूरे परिवार के साथ हिंदू धर्म अपना लिया।

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में मुस्लिम परिवार का धर्म परिवर्तन करने का एक मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम शख्स ने अपने पूरे परिवार के साथ हिंदू धर्म अपना लिया। दावा है कि अपने ही समुदाय के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने ये कदम उठाया। मामला नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया का है।


पेशे से वकील मो. अनवर अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। अनवर ने गंगा जल पीकर और हवन कर सनातन धर्म स्वीकर किया। पूरे विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर अनवर अब अमर हो गए। पूजा अर्चना के बाद अनवर से अमर बने अधिवक्ता ने कहा कि वो हमेशा हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदायों की सभी धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लिया करते थे।
अमर ने बताया कि उनकी ऐसी गतिविधियों से मुस्लिम समाज के कुछ लोग नाराज थे और उन्हें प्रताड़ित किया जाता था। जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक अपने दो बेटों के साथ मो. अनवर नाम के एक शख्स ने बिहार के बेगूसराय में गायत्री मंदिर में आयोजित शुद्धि यज्ञ के दौरान हिंदू धर्म को अपना लिया।

Next Story