
Archived
बिहारशरीफ: बिना इजाजत जुलूस निकाल रही भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, आत्मरक्षा में पुलिस ने किया फायरिंग
Special Coverage News
17 July 2017 6:58 PM IST

x
बिहार में पुलिस और मुस्लिम समुदाय के बीच संघर्ष की खबर सामने आई है।
बिहारशरीफ: बिहार में पुलिस और मुस्लिम समुदाय के बीच संघर्ष की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जुलूस निकालने वालों पर फायरिंग की। वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों पर आरोप है कि पहले उन्होंने पुलिस पर पथराव किया।
दरअसल, बिहारशरीफ में मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस निकाल रहे थे। ये प्रदर्शन गोहत्या के नाम पर मुसलमानों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ आयोजित किया गया था। हालांकि, पुलिस-प्रशासन ने इस जुलूस की इजाजत नहीं दी थी। बावजूद इसके लोग नहीं माने और जुलूस निकालने लगे। आरोप है कि जब पुलिस ने इसका विरोध किया तो भीड़ भड़क गई और पुलिस पर ही हमला करना शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि भीड़ के पथराव में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। पथराव के जवाब में पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर आला अधिकारी पहुंच गए हैं।
Next Story