Archived

शेखपुरा में कुमकुम भारती  ने गंगा कुमार यादव को नगर परिषद चेयरमैन चुनाव में करारी शिकस्त

शेखपुरा में कुमकुम भारती  ने गंगा कुमार यादव को नगर परिषद चेयरमैन चुनाव में करारी शिकस्त
x

शेखपुरा.ललन कुमार(9जून); शेखपुरा नगर परिषद के मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद का चुनाव समाहरणालय के सभाकक्ष में पूरी सुरक्षा व्यवस्था और गहमागहमी के बीच आज शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। जिला प्रशासन ने इस चुनाव को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था कर रखा था। नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को चुनाव हॉल में प्रवेश करने से पहले समाहरणालय के मुख्य गेट पर उनके सर्टिफिकेटों की जांच की गई। समाहरणालय के मुख्य गेट पर मजिस्ट्रेट के रूप में शेखोपुरसराय बीडीओ सुधीर कुमार,शेखपुरा अंचलाधिकारी पंकज कुमार पुलिस बलों के साथ तैनात रहे।एसडीपीओ अमित शरण और एसडीओ सुबोध कुमार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।


Image Title



नव निर्वाचित पार्षदों को सबसे पहले चुनाव हॉल में शपथ दिलाया गया। शपथ के बाद मुख्य पार्षदों के लिये कुमकुम भारती और गंगा कुमार यादव ने नामांकन पर्चा भरा। मुख्य पार्षद के चुनाव में कुल 27 वार्ड पार्षदों ने हिस्सा लिया।मुख्य पार्षद प्रत्यासी के मतों की गणना की गई। कुमकुम भारती को मुख्य पार्षद के चुनाव में कुल 16 वोट और गंगा कुमार यादव को कुल 11 वोट मिले। कुमकुम भारती के चेयरमैन बनते ही जदयू समर्थक खुशी के जश्न में डूब गए। वहीं राजद के अन्य खेमे में चेयरमैन के चुनाव में हार हो जाने के बाद समर्थको में गमों का माहौल रहा।


Image Title



आपको बताते चलें कि कुमकुम भारती हॉट सीट नगर क्षेत्र के वार्ड नं 18 से और कांग्रेस के दिग्गज नेता गंगा कुमार यादव वार्ड नं 23 से नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद हैं। वहीं उप मुख्य पार्षद के तौर पर अंजना देवी और राजन कुमार ने नामांकन पर्चा भरा। राजन को उप मुख्य पार्षद के तौर पर कुल 16 वोट और अंजना देवी को कुल 11 वोट मिले। राजन नगर परिषद के उप चेयरमैन के पद विजयी घोषित किये गए। जदयू के शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी और शम्भू यादव की रणनीति ने विरोधियों को धूल चटाने में सफल रही।

Next Story