Archived

इस लड़की के साथ हुआ लव, सेक्स एंड धोखा, गर्भवती होने पर लड़के ने....?

Arun Mishra
22 Aug 2017 12:16 PM IST
इस लड़की के साथ हुआ लव, सेक्स एंड धोखा, गर्भवती होने पर लड़के ने....?
x
युवक ने लड़की को पहले प्यार के जाल में फंसाया। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद युवक ने...

पटना : बिहार के पटना में एक लड़की लव, सेक्स एंड धोखा की शिकार बन गई। युवक ने लड़की को पहले प्यार के जाल में फंसाया। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद युवक ने लड़की को शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया। जब लड़की गर्भवती हो गई तो युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने लड़की की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के महिनावां गांव की है। यहां की निवासी युवती प्रिया (काल्पनिक नाम) ने बताया कि गांव के ही निवासी राहुल ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने वैसा ही किया जैसा राहुल ने कहा। लड़की ने बताया कि एक बार राहुल ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद राहुल मौका देखकर जबरदस्ती करने लगा। मना करने पर शादी की बात कहकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

लड़की ने बताया कि उसने शादी को लेकर राहुल को बताया कि वो इसे लेकर अपने परिजनों को बताने वाली है तो आरोपी राहुल ने उसे डरा धमकाकर बात किसी को भी नहीं बताने के लिए कहा। लड़की के मुताबिक, जब वो गर्भवती हुई तो राहुल उसे छोड़ कर फरार हो गया। फिर उसने ये बात अपनी बहन को बताई। इसके बाद पीड़ित लड़की ने मनेर थाना में आरोपी लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

थाना प्रभारी रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए लड़की को मेडिकल के लिए भेज दिया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं आरोपी लड़का फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

Next Story