
Archived
SSB ने 16 संदिग्ध माओवादी को किया गिरफ्तार, था बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में
Special Coverage News
9 July 2017 5:55 PM IST

x
जमुई जिले से सशत्र सीमा बल ने 16 माओवादियों को गिरफ्तार किया है।
जमुई: बिहार के जमुई जिले में SSB ने एक बार फिर से नक्सलियों के मनोबल को तोड़ने का काम किया है। जमुई जिले से सशत्र सीमा बल ने 16 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, अभी तक ये संदिग्ध माओवादी ही बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार किए गए लोग सुविधा कार्यकर्ता हैं और माओवादियों को उनकी गतिविधियों को चलाने में वो हर तरीके से मदद करते हैं। सभी 16 गिरफ्तार व्यक्ति जमुई जिला के सिमुलतला और चंद्रमंडी के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 15 से 50 साल के बीच की हैं।
Sashastra Seema Bal apprehended 16 suspected Maoists from Bihar's Jamui. Sword, flags, mobile phones, motorbikes and other materials seized pic.twitter.com/5bCPT3atxR
— ANI (@ANI_news) July 9, 2017
शनिवार को एसएसबी जमुई के जवान जब गश्ती पर थे तब उन्होंने कल्याणपुर गांव पीएस- सिमुलतला में एक ईंट भट्ठे के निकट कुछ लोगों को हाथ में लाल झंडे के साथ देखा। माओवादी दल होने के संदेह पर एसएसबी ने उनका पीछा किया और उन्हें घेर लिया। एसएसबी गश्ती दल के जवान को अपने पास आते देख उन्होंने भागना शुरू कर दिया। सशस्त्र सीमा बल के जवान ने उन 16 संदिग्ध माओवादियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्ज़े से लाल झंडे, लाल कपड़े, कवर के साथ तलवार, मोबाइल फोन और मोटरसाइकल जब्त की।
पिछले काफी समय से बिहार में नक्सलियों को के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे बिहार में नक्सलियों की हालत खराब हो गई थी। हालांकि, खबर ये है कि ये है कि नक्सली अपने संगठनको मजबूत करने में लगे हुए हैं। इनकी गिरफ़्तारी से निश्चित रूप से माओवादियों का हौसला पस्त होगा। सुरक्षा एजेंसियां ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उनकी साजिश क्या थी और कौन-कौन लोग इसमें शामिल थे।
Next Story




