Archived

तेजस्वी यादव के इस अंग्रेजी ट्वीट के कारण उड़ रहा मजाक, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

Vikas Kumar
20 Aug 2017 12:38 PM IST
तेजस्वी यादव के इस अंग्रेजी ट्वीट के कारण उड़ रहा मजाक, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
x

पटना : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं, लेकिन शनिवार को उनके एक ट्वीट के कारण ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गए। यूजर्स तेजस्वी के ट्वीट पर मजेदार कमेंट्स कर रहे है।

हुआ यूं तेजस्‍वी यादव ने 19 अगस्‍त को सुबह 5.30 बजे एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि अभी-अभी औरंगाबाद पहुंचे हैं और डिनर किया है। साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि एक सभा को संबोधित करने के लिए भी जाना है। आगे उन्होंने अपने ट्वीट में सुबह के नाश्ते को डिनर कह डाला जिसके बाद यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। सुबह 5.30 रात का खाना खाने का ट्वीट करने के बाद लोगों ने उनके ट्वीट पर मजेदार कमेंट किए।

दरअशल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महागठबंधन तोड़कर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के खिलाफ तेजस्वी यादव 'जनादेश अपमान यात्रा' कर रहें हैं। वह अपनी इस यात्रा की जानकारी ट्विटर अकाउंट व फेसबुक के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते रहते हैं।

Next Story