गुरु पूर्णिमा पर तेजस्वी ने लोगों को दी बधाई, तो यूजर्स ने किया ट्रोल, दी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं
बिहार के उप मुख्यमंत्री और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने आज गुरु पूर्णिमा पर बधाई दी है।

पटना : बिहार के उप मुख्यमंत्री और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने आज गुरु पूर्णिमा पर बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, "गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेशवर, गुरु साक्षात् परमं ब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नम: #GuruPurnima की हार्दिक शुभकामनाएँ।"
गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु गुरु देवो महेशवर
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 9, 2017
गुरु साक्षात् परमं ब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नम:#GuruPurnima की हार्दिक शुभकामनाएँ।
इसके बाद उन्हें यूजर्स ट्रोल करने लगे। लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। दरअसल, दो दिन पहले ही CBI ने उन्हें भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में आरोपी बनाया है। पिता लालू यादव पर रेल मंत्री रहते हुए पद का दुरूपयोग करने के आरोप हैं। उसी से जुड़े एक मामले में पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी और तेजस्वी समेत कुल सात लोगों को सीबीआई ने आरोपी बनाया है।
CBI Brahma , ED Vishnu ,IT maheshwar
— Bean 🚩 (@yashraaj_singh) July 9, 2017
Lalu company jail sheeghram prastanaaya namah :
😜😜😜https://t.co/jkZr1ZqyLc
बता दे कि शुक्रवार को ही सीबीआई ने लालू परिवार के ठिकानों पर पटना, रांची और पुरी में छापेमारी की थी। सोशल मीडिया पर तेजस्वी को घेरते हुए लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है, "कॉपी पेस्ट तो करना सिख गये है सब यादब के 8वी फेल भैया।।।। मुबारक हो।।। बिहार मे शिक्षा बेकार और यादव खानदान कमाये करोड़ो हजार।।।।"