Archived

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, आसमान में हल्की बदली छाई, गर्मी से राहत

Special Coverage News
1 July 2017 5:37 PM IST
बिहार में बदला मौसम का मिजाज, आसमान में हल्की बदली छाई, गर्मी से राहत
x
पटना : झुलसा देने वाली गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए शनिवार की सुबह राहत लेकर आई। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। हालांकि उमस भरी गर्मी जारी है।
बिहार में शनिवार सुबह मौसम सुहावना रहा। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग का कहना है राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे। राज्य में अभी झमाझम बारिश के आसार नहीं है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 26.3 डिग्री सेल्सियस और गया का 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। बीते 24 घंटे के दौरान पटना में 0.70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 38.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 37.3 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Next Story