
Archived
अजय माकन ने MCD चुनाव हार की ली जिम्मेदारी, दिया इस्तीफा
Vikas Kumar
26 April 2017 11:57 AM IST

x
नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के लिए हुए मतदान के लिए मतगणना जारी है। तीनों निगमों के शुरुआती रुझान में बीजेपी बाजी मार रही है। वहीँ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में नंबर दो की टक्कर है। वहीँ अभी अभी खबर आ रही है अजय माकन ने दिया इस्तीफा।
MCD चुनाव के नतीजे के बाद अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा। अजय माकन ने MCD चुनाव हार की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। अजय माकन ने कहा एक साल तक मैं पार्टी का कोई भी पद नहीं लूंगा। मैं आम कार्यकर्ता की तरह पार्टी के लिए काम करूँगा। मुझे दिल्ली नगर निगम चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी एमसीडी चुनाव की हार का ठीकरा अजय माकन पर ही फोड़ा। उन्होंने कहा हार की जिम्मेदारी अजय माकन की। शीला दीक्षित ने कहा कि हम चुनाव अच्छे नतीजों के लिए लड़े थे लेकिन जब तक आप खुद मजबूत नहीं होंगे तब तक आप एक अच्छी लड़ाई नहीं लड़ सकते।
इस बार दिल्ली में निकाय चुनाव में किसी बड़े चुनाव की तरह पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी है। 35 जगहों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। अभी तक के रुझान में : कुल 270 सीटों में बीजेपी 180, आप 45, कांग्रेस 35, अन्य 10 पर है।
Next Story