Archived

अमित जानी ने श्रीनगर जाकर कश्मीरी पत्थरबाज को पीटा, कहा- 'ये सर्जिकल स्ट्राइक है'

Arun Mishra
12 Jun 2017 6:51 PM IST
अमित जानी ने श्रीनगर जाकर कश्मीरी पत्थरबाज को पीटा, कहा- ये सर्जिकल स्ट्राइक है
x
कुछ दिन पहले कश्मीरी छात्रों के खिलाफ मेरठ में होर्डिंग भी लगाए थे..

नई दिल्ली : अक्सर विवादों में रहने वाले अमित जानी ने फिर एक नया कारनामा सामने आया है। अमित जानी ने श्रीनगर जाकर कश्मीरी पत्थरबाज को पीटा है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। आपको बतादें कुछ दिन पहले कश्मीरी छात्रों के खिलाफ मेरठ में होर्डिंग भी लगाए थे। जिसके बाद अमित जानी को गिरफ्तार किया गया था।

अमित जानी का एक विडियो वायरल हो रहा है। इस विडियो के कश्मीर का ही होने का दावा किया है। इसमें एक कार में सवार कुछ युवक सड़क किनारे गुजर रहे एक राहगीर को पत्थरबाज बताकर रोकते हैं और बुरी तरफ पीटते हैं। पिटाई करने वाले कह रहे हैं कि अली शाह गिलानी को भुल जाओ तुम्हारे से लिए अमित जानी ही काफी है। पिटाई करने वाले अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। पिटने वाला युवक छोड़ने की गुहार कर रहा है और बुरी तरह रो रहा है। खुद के पत्थरबाज नहीं होने की बात भी कहता सुना जा रहा है। इस विडियो को कई हजार लोग देख चुके हैं और शेयर कर चुके हैं।

आपको बतादें जेल से निकलने के बाद अमित जानी को धमकी आई थी कि हिम्मत है तो कश्मीर आओ। बताया जा रहा है जिसके बाद अमित जानी कश्मीर गए और वहां कश्मीरी छात्र को पीटा।



अमित जानी का दावा है कि विडियो वायरल होने के बाद उसे लगातार कश्मीर के आतंकी संगठनों की तरफ से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। फेसबुक आदि पर मिल रही धमकियों के प्रिंट निकालकर दिल्ली में लाजपत नगर थाने में एफआईआर लिखाने के लिए तहरीर दे दी है। नवनिर्माण सेना का कहना है कि हमारी सेना पर हमला करने वालों का विरोध जारी रखेंगे।

आपको बता दें अमित जानी का बिबादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले, मायावती की मूर्ति को तोड़ने को लेकर जेल गए थे। यही नहीं, अमित जानी ने JNU प्रकरण में कन्हैया और उमर खालिद को जान से मारने की धमकी दी थी, व JNU में नाजायज असलहे भेजने का आरोप लगा था। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Next Story