Begin typing your search...
दिल्ली के पंजाबी बाग फ्लाईओवर के नीचे गिरी कार, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

नई दिल्ली : दिल्ली के पंजाबी बाग फ्लाईओवर के नीचे एक कार के गिर जाने की घटना सामने आई है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कार में सात लोग सवार थे। ये घटना सुबह 9 बजे की है।
ख़बरों के मुताबिक, एक होंडा सिटी कार तेज गति के कारण संतुलन बिगड़ने से पंजाबी बाग फ्लाईओवर के नीचे गिर गई। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए हैं। जिसमें दो लड़कियां भी शामिल थी।
घटना स्थल पर पहुंचकर दिल्ली पुलिस घटना की जांच कर रही है। कार पूरी तरह से छतिग्रस्त हो चुकी है। घायल लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें 4 की हालत गम्भीर बनी हुई है।
Next Story