
Archived
जेट एयरवेज के वाइस प्रेसिडेंट जमीन कब्जाने के आरोप में गिरफ्तार
Special Coverage News
2 July 2017 11:57 AM IST

x
Photo : ANI
जेट एयरवेज के वाइस प्रेसिडेंट बेदी पर गाजियाबाद नगर निगम की करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है।
नई दिल्ली : जेट एयरवेज के वाइस प्रेसिडेंट (सुरक्षा) अवनीत सिंह बेदी को गाजियाबाद पुलिस ने सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप में साहिबाबाद से गिरफ्तार किया है। जेट एयरवेज के वाइस प्रेसिडेंट बेदी पर गाजियाबाद नगर निगम की करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, बेदी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए निगम की जमीन पर अपना कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की।
इस मामले में 21 जून को निगम अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपों की छानबीन शुरू की और रविवार सुबह बेदी को गिरफ्तार कर लिया गया। जेट एयरवेज के वाइस प्रेसिडेंट (सिक्योरिटी) अवनीत सिंह बेदी फिलहाल मुंबई में तैनात थे। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।
Next Story




