Archived

भूख हड़ताल पर बैठे कपिल मिश्रा, बोले- 'विदेश दौरों की जानकारी दें'

Vikas Kumar
10 May 2017 5:30 AM GMT
भूख हड़ताल पर बैठे कपिल मिश्रा, बोले- विदेश दौरों की जानकारी दें
x
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने अपने कहे अनुसार आज से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। कपिल मिश्रा के घर पर इसके लिए तंबू लग गया है। वह अपने घर के बाहर बैठकर ही अनशन कर रहे हैं। यह तंबू उनके सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर लगाया गया है।

कपिल मिश्रा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कुछ और नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मांग की है की आम आदमी पार्टी के पांच नेताओं संजय सिंह, आशीष खेतान, सत्येंद्र जैन, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक की विदेश यात्राओं की सारी जानकारियां सार्वजनिक की जाए।

उन्होंने कहा कि यह अनशन नहीं, बल्कि सत्याग्रह है और केजरीवाल जब तक इन यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक नहीं करते, तब वह भूख हड़ताल पर रहेंगे, बस जल ग्रहण करेंगे। या तो मेरे प्राण जाएंगे या फिर मेरी मांग पूरी होगी।

इस दौरान कपिल मिश्रा ने अपना एक लिखित बयान पढ़ा, जिसमें उन्होंने कहा, इन विदेश यात्राओं के डिटेल्स और इन यात्राओं में खर्च किया गया पैसा कहां से आया। कहां-कहां गए, क्यों गए, क्या-क्या किया और किसके पैसों से ये सब किया गया। आपने हमेशा कहा कि हमारे पास चुनाव लड़ने के भी पैसे नहीं है, फिर इन विदेश यात्राओं के पैसे कहां से आए?

कपिल मिश्रा ने कहा, मुझे किसी ने कहा है कि ये जानकारियां सामने आने के बाद आपको जनता एक पल भी कुर्सी पर नहीं रहने देगी। ऐसा क्यों? क्या राज छुपे है इन यात्राओं में।'
Next Story