Begin typing your search...
सोमनाथ भारती भी छोड़ सकते हैं AAP, कहा- पार्टी में रहूं न रहूं, राजनीति में जरूर रहूंगा
Somnath Bharti can leave AAP

नई दिल्ली : दिल्ली निकाय चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी पर टूटने का खतरा मंडरा रहा है। AAP विधायक अलका लांबा और संजय सिंह के इस्तीफे की पेशकश के बाद मालवीय नगर सीट से आप विधायक सोमनाथ भारती भी पार्टी छोड़ सकते हैं। बता दे की पार्टी के कुछ विधायक केजरीवाल से मुलाकात करने आए थे। इसी दौरान सोमनाथ भारती ने कहा, "यहां हम सभी केजरीवाल के साथ हैं। मैं आप में रहूंगा या नहीं, लेकिन राजनीति में जरूर रहूंगा।"
AAP के कुछ विधायकों ने केजरीवाल से सरकार पर ध्यान देने और पार्टी का राजनीतिक कामकाज कुमार विश्वास को सौंपने की सलाह दी है। एक विधायक ने कहा, "2015 में हुए विधानसभा चुनाव के अलावा पार्टी ने छह चुनाव लड़े। इनमें से हर एक में हमें अनुमान से बेहद कम सीटें मिलीं। इससे हमें काफी पीड़ा हुई है।" एक दिन पहले पंजाब से पार्टी सांसद भगवंत मान ने पंजाब हार का ठीकरा आलाकमान पर फोड़ते हुए अपना विरोध दर्ज कराया था। भगवंत मान ने पार्टी आलाकमान पर निशाना साधते हुए कहा था कि चुनाव से पहले लिए गए कुछ फैसलों की वजह से चुनाव में उनको और आम आदमी पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचा।
गौरतलब है कि हाल ही में हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनावों में आप को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। 270 सीटों पर हुई वोटिंग में से उसे केवल 45 से संतोष करना पड़ा। वहीं बीजेपी को 185 और कांग्रेस को 30 सीट मिलीं। इसपर खुद केजरीवाल ने माना है कि उनके चूक हुई है।
Next Story