Archived

अमरनाथ हमले में मारे गए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि देने पहुंचा स्वामी ओम को महिलाओं ने सरेआम पीटा, देखें वीडियो

Special Coverage News
12 July 2017 12:51 PM IST
अमरनाथ हमले में मारे गए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि देने पहुंचा स्वामी ओम को महिलाओं ने सरेआम पीटा, देखें वीडियो
x
बिग बॉस 10 फेम स्वामी ओम की एक बार फिर पिटाई वाली वीडियो सामने आई है।

नई दिल्ली: बिग बॉस 10 फेम स्वामी ओम की एक बार फिर पिटाई वाली वीडियो सामने आई है। वीडियो में स्वामी ओम को महिलाएं दौड़ा दौड़कर मार रही हैं। वीडियो के अनुसार- विवादित बाबा दिल्ली में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के लिए रखी गई कैंडल मार्च में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। जहां सबसे पहले दो महिलाओं ने उन्हें घेरकर मारना शुरू कर दिया।


एक महिला उन्हें ढोंगी बाबा कहती है। खुद को भगवान बताने वाले बाबा कहते हैं कि हमने फिल्म छोड़ दिया। जिसपर महिला पूछती है कि क्यों छोड़ा। इसके बाद वो उन्हें पीटना शुरू कर देती है। बाबा को बचाने के लिए एक आदमी बीच में आता है जिसे कि महिलाओं के गुस्से का शिकार होना पड़ता है।
वीडियो के दूसरे हिस्स में स्वामी ओम और उसका समर्थक भीड़ से बचने के लिए भागते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन भीड़ उनका वहां भी पीछा नहीं छोड़ती। यहां भी भीड़ स्वामी और उसके समर्थक पर कुर्सियों पर हमला कर करती है। हालांकि सुरक्षाकर्मियों के मौके पर पहुंचने पर मामला कुछ शांत होता है।
जानकारी के लिए बता दें विवादों में रहने वाले स्वामी ओम का बीते दिनों भी एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में ओम स्वामी बिकनी पहने एक लड़की के साथ नजर आया था। वायरल हुए वीडियो में स्वामी ओम हमेशा की तरह अपने मरूम रंग के बाबाओं वाले परिधान में नजर आया था। वीडियो में मुंबई की मॉडल अनाम खान बाबा के साथ डांस करती हुई नजर आई थी।

Next Story