Begin typing your search...

केजरीवाल के एक और विधायक मुश्किल में, महिला से छेड़खानी पर FIR दर्ज

केजरीवाल के एक और विधायक मुश्किल में, महिला से छेड़खानी पर FIR दर्ज
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
नई दिल्ली: दिल्ली में केजरीवाल के एक के बाद एक विधायक कानूनी शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। इस बार ये मामला साऊथ ईस्ट दिल्ली के देवली इलाके का है। जिसके विधायक प्रकाश झारवाल पर एक महिला ने बदसुलूकी व छेड़खानी का आरोप लगा है। इसके बाद ग्रेटर कैलाश थाने की पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है।

आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ऐसे में दिल्ली के देवली विधानसभा से विधायक प्रकाश झारवाल पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह पानी मांगने ग्रेटर कैलाश स्थित दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में गई तो वहां पर विधायक के साथियों ने उनसे बुरा बर्ताव करते हुए जान से मारने की धमकी दी, वहीं विधायक प्रकाश झारवाल ने उन्हें धक्का मारते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

पीड़ित महिला के मुताबिक ये मामला बीते 2 जून का है, लेकिन उन्होंने इस बाबत कुछ दिन बाद उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस कमिशनर से संपर्क किया। पुलिस ने जांच कर विधायक के खिलाफ 6 जुलाई को आई पी सी की धारा 354, 506 व 509 के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

वहीं विधायक प्रकाश झारवाल का कहना है कि ये सब राजनीतिक साजिश के तहत बीजेपी वालो की चाल है जिसके चलते उसे फंसाया गया है। वहीं अब इलाके के सांसद ने भी दिल्ली सरकार के विधायक को आड़े हाथ लिया है। बीजेपी सांसद रमेश विधूड़ी आम आदमी पार्टी को महिलाओं के साथ दुर्वयवहार करने वाली पार्टी करार दिया है। उनका आरोप है कि आप के विधायक जनता के साथ हमेशा गलत व्यवहार करते हैं।

दरअशल इलाके में पानी की गंभीर समस्या है। जब मीडिया की टीम पीड़ित महिला के घर पहुंची तो आस-पास के लोगों ने मीडिया के कैमरों के सामने पानी की किल्लत की बात तो बताई ही साथ ही देवली इलाके में खुलेआम टैंकर माफियाओं का चल रहा कारोबार के बारे में भी बताया। लोगों का कहना है कि मुफ्त पानी की तो बात दूर है यहां तो एक ड्रम पानी भी खरीद कर पीना पड़ता है।
Special Coverage News
Next Story