Begin typing your search...

विजय रूपानी ने ली गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ, आनंदीबेन मंत्रिमंडल के 9 चेहरों की छुट्टी

विजय रूपानी ने ली गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ, आनंदीबेन मंत्रिमंडल के 9 चेहरों की छुट्टी
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
गांधीनगर: विजय रूपानी ने आज गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ओपी कोहली ने उन्हें गांधीनगर के महात्मा मंदिर में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विजय रूपानी गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। नितिन पटेल ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।


नये मंत्रिमंडल में 8 कैबिनेट मंत्री और 16 राज्यमंत्रियों को भी पद और गोपनियता की शपथ दिलाई गई। साथ ही आंनदीबेन मंत्रिमंडल के करीब 9 मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई। गुजरात में पूरी तरह अब अमित शाह का 'कब्जा' हो गया है।

इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल, पार्टी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे।
Special Coverage News
Next Story