Archived

नौकरी देने का झांसा देकर 26 वर्षीय युवती के साथ 7 लोगों ने किया रेप, 4 गिरफ्तार

Kamlesh Kapar
27 April 2017 7:45 AM GMT
नौकरी देने का झांसा देकर 26 वर्षीय युवती के साथ 7 लोगों ने किया रेप, 4 गिरफ्तार
x
गुरुग्राम : 26 वर्षीय एक महिला के साथ गुरुग्राम में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कई दिनों से नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी बीच महिला की मुलाकात आरोपी से हुई। आरोपी ने महिला को नौकरी देने के बहाने आईएमटी मानेसर बुलाया। जब महिला आईएमटी पहुंची तो वहां पर आरोपी के अलावा 6 लोग और मौजूद थे। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया।

महिला ने इसकी शिकायत गुड़गांव पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में तुरंत ही कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अन्य 3 आरोपियों की तलाश की जा रही और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story