
Archived
महिला के साथ इलाज के दौरान गंदा काम करता पकड़ा गया डॉक्टर, देखें VIDEO
Arun Mishra
25 May 2017 8:34 AM IST

x
चेकअप के बहाने डॉक्टर का डर्टी गेम..?
अंबाला : हरियाणा के अंबाला में एक महिला ने एक डॉक्टर पर इलाज के दौरान छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने उसके पति को इंजेक्शन लेने के लिए मेडिकल स्टोर भेज दिया और मौका मिलते ही उसके साथ बदसलूकी की।
दरअसल हरियाणा के अंबाला में निजी क्लीनिक में प्रेक्टिस करने वाले डॉक्टर हेमंत अग्निहोत्री पर महिला ने बीपी चेक करने के नाम पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वो अपने पति के साथ डॉक्टर के पास बीपी और फीवर चेक करवाने गई थी। इस दौरान डॉक्टर ने महिला के पति को इंजेक्शन लेने मेडिकल स्टोर पर भेज दिया और इसके बाद मौका पाकर डॉक्टर ने महिला से छेड़छाड़ की।
जब महिला ने छेड़खानी का विरोध किया तो डॉक्टर और उसकी पत्नी दोनों महिला से माफी मांगने लगे, लेकिन महिला डॉक्टर के इस पाप से इते गुस्से में थी कि उसने कई चप्पल डॉक्टर को रसीद कर दिए और थाना पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी। मामला दर्ज होने के बाद भी डॉक्टर की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे नाराज पीड़िता ने स्वास्थ्य मंत्री तक का दरवाजा खटखटाया है।
देखें वीडियो -
Next Story