
Archived
भाखड़ा नहर की सफाई के दौरान मिले दर्जनों लाशें, पुलिस जाँच में जुटी
Kamlesh Kapar
2 April 2017 1:32 PM IST

x
सिरसा : भाखड़ा की सिरसा ब्रांच नहर से एक या 2 नहीं एक दर्जन लाशें मिली हैं। आखिर ये लाशें आई कहां से और किसकी हैं ये लाशें इनकी हत्या की है या आत्महत्या। ये बात नरवाना पुलिस के लिए जंजाल बन गई है। बता दे की सिरसा ब्रांच नहर की सफाई का काम चल रहा है। इसके पानी का लेवल कम कर दिया गया है और जब पानी कम हुआ तो देखा कि इसमें लाशें पड़ी हैं। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लाशों को बाहर निकाला। लाशें इतनी गली सड़ी हैं कि इनकी शिनाख्त नहीं की जा सकती।
फिलहाल लाशों को नरवाना के नागरिक अस्पताल में रखा गया है। गोताखोर के अनुसार कुछ लाशों के हाथों में कड़े है, जिनसे अंदाज लगाया जा रहा है कि ये सीखो की लाशें है। फ़िलहाल पुलिस नहर में सर्च कर रही है। लाशों को देखकर और सुनकर लोग कह रहे है की पानी की नहर है या लाशों की नहर।
Next Story




