
Archived
दो रुपए के लिए आइसक्रीम विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या
Special Coverage news
5 July 2016 12:30 PM IST

x
गाजियाबाद: लिंक रोड थाना क्षेत्र में एक आइसक्रीम विक्रेता युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के पीछे कारण यह बताया गया है कि आइसक्रीम विक्रेता ने 10 रुपए की आइसक्रीम 8 रुपए में देने से मना कर दिया था। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि कातिलों की तलाश में कई टीमे लगाई गई हैं। मूल रूप से बिहार के सहरसा जिला निवासी 25 वर्षीय युवक यूनुस मोहम्मद इस्लाम लिंक रोड थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में किराए पर रहता था और आइसक्रीम की ठेली लगाकर अपना गुजारा कर रहा था।
सूत्रों ने बताया कि दोपहर कुछ युवकों ने यूनुस से 10 रुपए वाली आइसक्रीम 8 रुपए में देने को कहा था, लेकिन यूनुस से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और फिर चार युवकों ने यूनुस की जमकर पिटाई कर दी।
गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए पास के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में राशिद समेत चार लोगों को नामजद कराते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
Next Story




