Archived

मेरठ में तिहरे हत्याकांड से सनसनी, पति पत्नी और अनजान लडकी की हत्या

Special Coverage News
19 Jun 2016 12:54 PM IST
मेरठ में तिहरे हत्याकांड से सनसनी, पति पत्नी और अनजान लडकी की हत्या
x
मेरठ
उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले के शास्त्री नगर कालोनी में र नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर और उसकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। मृतक पति-पत्नी के शव जिस कमरे से मिले उसी कमरे से नग्न हालत में एक लड़की का भी शव मिला है, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

क्या था मामला
बताया जाता है कि शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में गोल मंदिर के सामने 55 वर्षीय चंद्रशेखर गुप्ता पुत्र वासुदेव गुप्ता पत्नी पूनम गुप्ता के साथ रहते थे। उनका बेटा अंक्षित गुप्ता नोएडा में साफ्टवेयर इंजीनियर व बेटी डॉ. प्रियंका गाजियाबाद में हैं। चंद्रशेखर नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर थे और सहारनपुर में तैनात थे।
बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को उनके घर पर कोरियर देने डिलिवरी ब्वॉय आया था। उसने जब घर का डोरवल बजाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। डिलिवरी ब्वॉय ने जब खिड़की से अंदर देखा तो कमरे में उसे खून बहता दिखा। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर नौचंदी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा मौके पर पहुंचे। मौके पर पति-पत्नी समेत एक अन्य युवती का नग्न शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिेए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारी मौके पर
इस घटना की सूचना पर आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एसपी सिटी समेत सारे अधिकारी मौक पर पहुंचे। मौके पर डॉग स्कवॉड को बुलाकर जांच की गई। पुलिस के अनुसार ड्राइंग रूम में युवती की लाश नग्न अवस्था में बेड पर पड़ी थी। जबकि पूनम की लाश बेड के नीचे खून से लथपथ पड़ी थी। लाश के पास आपत्तिजनक वस्तु का पैकेट पड़ा था। मेज पर चाय के तीन खाली कप भी रखे थे। पुलिस के अनुसार इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि वारदात से पहले घटनास्थल पर चाय भी पी गई। हालांकि पुलिस की सारी जांच अब इस दिशा में घूम गई है कि पति-पत्नी के अलावा ये युवती कौन है।
Next Story