Archived

मोदी का पुतला फूंकने के दौरान कांग्रेस महिला नेता के साथ हुआ हादसा

Special Coverage news
8 Jun 2016 3:45 PM IST
मोदी का पुतला फूंकने के दौरान कांग्रेस महिला नेता के साथ हुआ हादसा
x
गाजियाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेसियों को प्रदर्शन करना भारी पड़ गया। दरअसल बुधवार को गाजियाबाद में अतिव्यस्त पुराना बस अड्डा चौराहे पर सैकड़ों कांग्रेसियों दोपहर 12 बजे मोदी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को मुद्दा बनाकर पुतला फूंक रहे थे, इसी दौरान एक हादसा हो गया।

प्रदर्शन के दौरान पुतला फूंकते समय एक महिला कार्यकर्ता के हाथ जल गए वहीं दो अन्‍य भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान तस्‍वीर खींचने में धक्‍का-मुक्‍की हुई और बोतल में भरे पेट्रोल ने आग पकड़ ली। हादसे के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल ले जाया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना ने बताया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोलियम व खाद्य पदार्थों के अलावा अन्य चीजों पर भी महंगाई की मार है। किसानों की समस्याएं भी मुंहबाए है। पुतला फूं कने के दौरान पुलिस वहां मूकदर्शक बनी रही। ज्ञापन में 11 सूत्रीय मांग शामिल हैं।
Next Story