Archived

कश्मीर में नहीं है शांति, 34 वें दिन भी जन जीवन प्रभावित

Special Coverage News
11 Aug 2016 3:44 PM IST
कश्मीर में नहीं है शांति, 34 वें दिन भी जन जीवन प्रभावित
x

श्रीनगर (भाषा)


कश्मीर घाटी में कुछ हिस्सों में कफ्र्यू और बाकी के हिस्सों में लोगों के एक साथ जुटने पर पाबंदी के कारण यहां आज लगातार 34 वें दिन भी जन जीवन प्रभावित हुआ।




एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर और अनंतनाग के कुछ हिस्सों में अभी भी कफ्र्यू लगा हुआ है। उन्होंने बताया, ''दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग शहर और श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू लगा हुआ है।'' अधिकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पीपल्स लीग के पूर्व अध्यक्ष शेख अब्दुल अजीज की बरसी के मद्देनजर आज पांपोर में भी कफ्र्यू लगा दिया गया है। बाकी के कश्मीर में कानून-व्यवस्था के मद्देनजर एहतियाती तौर पर चार या अधिक लोगों के एक साथ जुटने पर पाबंदी है।

अधिकारी ने बताया कि इस हफ्ते की शुरूआत से ही कश्मीर में हालात में सुधार के संकेत मिल रहे हैं लेकिन प्रशासन द्वारा लगाई गई पाबंदियों और अलगाववादी समर्थित हड़ताल के कारण घाटी में लगातार 34वें दिन भी जनजीवन प्रभावित रहा। अलगाववादी समर्थित हड़ताल यहां कल तक जारी रहेगी। अलगाववादियों ने लोगों से कहा है कि वे आज अजीज की बरसी के मौके पर 'शहीदों' की कब्रों तक जाकर सामूहिक प्रार्थना करें। अजीज साल 2008 में मारा गया था।

Next Story