Archived

जम्मू-कश्मीर के पाखरपुरा में हिंसक झड़प में 2 लोगों की मौत

Vikas Kumar
9 April 2017 11:46 AM IST
जम्मू-कश्मीर के पाखरपुरा में हिंसक झड़प में 2 लोगों की मौत
x
बडगाम : नौ राज्यों में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इसी बीच खबर आ रही है जम्मू-कश्मीर के पाखरपुरा में हिंसक झड़प में 2 लोगों की मौत हो गई हैं। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बडगाम में पोलिंग बूथ पर पेट्रोल बम फेंके गए थे, जिसमे कई लोग घायल हो गए।

बडगाम के पाकेरपोरा इलाके के दलवान में पोलिंग स्टेशन के करीब प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प में दो घायल हो गए है। वहीं भिंड में कांग्रेस उम्मीदवार का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।

बता दें देश में नौ राज्यों की दस विधानसभा सीट और श्रीनगर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए रविवार को वोटिंग हो रही है। इस दौरान कई इलाकों में हिंसा की खबर आ रही है। वहीं जम्मू कश्मीर के बड़गाम में कुछ जगहों पर पत्थरबाजी की भी खबर आ रही है।
Next Story