
Archived
लद्दाख में हिमस्खलन से सैन्य चौकी बर्फ में दबी, 3 जवानों की मौत
Kamlesh Kapar
7 April 2017 12:07 PM IST

x
लद्दाख : लद्दाख क्षेत्र के बटालिक सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आकर एक सैन्य चौकी बर्फ के नीचे दब गयी। एक सैन्य अधिकारी ने बताया, कई बार हिमस्खलन हुआ जिससे एक चौकी बर्फ के नीचे दब गयी जिसके नीचे पांच सैनिक फंस गए। उन्होंने बताया कि उनमें से तीन जवानों की मौत हो गई जबकि दो को निकाल लिया गया है। अधिकारी ने बताया, इन सैनिकों को बचाने के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित हिमस्खलन बचाव टीमों को लगाया गया था।
बता दें कि जनवरी में भी जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक एक सैन्य चौकी और एक गश्ती दल के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने से 15 सैनिकों की मौत हो गई थी। अप्रैल में भी बर्फबारी के चलते जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। कई इलाकों में हाईअलर्ट घोषित किया गया है। अधिकतर नदी-नाले और दरियाओं में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। जानकार बताते हैं कि 10 साल बाद कश्मीर में इस मौसम में भारी बर्फबारी हो रही है। श्रीनगर सहित पूरी घाटी में भारी बर्फबारी के कारण स्कूल, कॉलेज सहित जम्मू-नेशनल राजमार्ग को रविवार तक बंद कर दिया गया है।
Next Story




