
Archived
कुलगाम : आतंकी हमला में 5 पुलिसकर्मी सहित सात लोगों की मौत, पांच एसएलआर की लूट
Kamlesh Kapar
1 May 2017 5:32 PM IST

x
5 policemen dead in terror attack
कुलगाम : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर बड़ा हमला किया है। आतंकियों ने कुलगाम में एक कैश वैन को निशाना बनाकर हमला किया है। हमले में पांच पुलिसकर्मी के शहीद होने की खबर है। वहीं दो जेएंडके बैंक के कर्मचारियों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा कि आतंकी वैन में मौजूद कैश के साथ-साथ पांच एसएलआर राइफल भी लूट ले गए। बीते कुछ दिनों में आतंकी हथियारों को लूटने के लिए लगातार ऐसे हमले हो रहे हैं। एक बार फिर आतंकियों ने सॉफ्ट टारगेट चुनते हुए जेएंडके बैंक की कैश वैन पर अटैक कर दिया।
साउथ कश्मीर के DIG एसपी. पाणी के मुताबिक- आतंकियों ने पुलिस कॉन्स्टेबल और बैंक अफसरों को कैश वैन से बाहर निकालकर मारा। इस दौरान कितना कैश लूटा गया है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
बता दे, कि सुबह पाकिस्तान ने एक बार सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में 2 रॉकेट लॉन्चर दागे जिसमें भारतीय सेना और BSF के दो जवान शहीद हो गए हैं।
Next Story




