Archived

अनंतनाग हमला: शहीद सब इंस्पेक्टर फिरोज अहमद डार के इस फेसबुक पोस्ट को पढ़ कर नहीं रुक रहे आंसू

Alok Mishra
17 Jun 2017 9:29 PM IST
अनंतनाग हमला:  शहीद सब इंस्पेक्टर फिरोज अहमद डार के इस फेसबुक पोस्ट को पढ़ कर नहीं रुक रहे आंसू
x
नहीं रुक रहे आंसू
नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में अचबल में लश्कर आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किये गए हमले में शहीद हुए एसएचओ सब इन्सपेक्टर फिरोज अहमद डार (32) को शुक्रवार रात को आखिरी विदाई दी गई. शहीद का पार्थिव शरीर जब पुलवामा स्थित उनके पैतृक गांव आया और जब शहीद की अंतिम यात्रा शुरू हुई तो मंजर किसी को भी भावुक कर देने वाला था. उनके जनाजे में शामिल लोगों को उनका एक फेसबुक पोस्ट बरबस याद आ रहा था.2013 में लिखे उस पोस्ट में डार ने लोगों को अपने आखिरी सफर की कल्पना करने को कहा था.

डार ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा था, क्या आपने कभी स्वयं से सवाल किया कि मेरी कब्र में मेरे साथ पहली रात को क्या होगा?

उस पल के बारे में सोचना जब आपके शव को नहलाया जा रहा होगा और आपकी कब्र तैयार की जा रही होगी। उस दिन के बारे में सोचो जब लोग तुम्हें आपको कब्र तक ले जा रहे होंगे और आपका परिवार रो रहा होगा...उस पल के बारे में सोचो जब आपको कब्र में डाला जा रहा होगा.


लश्कर आतंकी मट्टू के मारे जाने के बाद आतंकियों ने राज्य के दूसरे में हिस्से में स्टेशन हाउस ऑफिसर सहित छह पुलिसकर्मियों को हत्या कर दी थी. सूत्रों के अनुसार पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद आतंकियों ने उनके शवों के साथ बर्बरता भी की. आतंकियों ने ये हमला दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के अच्छाबल में किया. इस दौरान पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी से वापस शाम सात बजे सुमो में लौट रहे थे तब घात लगाकर बैठे आतंकियों ने पुलिस पेट्रोल टीम पर हमला बोला और अंधाधुंध फायरिंग कर 6 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी. इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर ने ली थी.
Next Story