
Archived
जम्मू: सुंदरबनी सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन, पाकिस्तानी फायरिंग में यूपी का लाल शहीद
Special Coverage News
22 July 2017 11:36 AM IST

x
जम्मू के सुंदरबनी सेक्टर में पाक गोलाबारी में सेना का जवान शहीद हो गया।
जम्मू: जम्मू के सुंदरबनी सेक्टर में पाक गोलाबारी में सेना का जवान शहीद हो गया। बता दे कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के LOC पर फायरिंग शुरू कर दी। सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने पाक गोलाबारी का मजबूती से माकूल जवाब दिया। दोनों ओर से हो रही गोलाबारी के दौरान राइफलमेन जयद्रथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मृत्य हो गई।
पाकिस्तानी फायरिंग में शहीद हुए जयद्रथ सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर का रहने वाले थे। महज 19 साल की उम्र में ही वह सेना में भर्ती हाे गए थे। शुक्रवार रात काे जब इनके शहीद हाेने की खबर गांव पहुंची ताे जयद्रथ के पिता के सब्र का बांध का टूट गया। नाैजवान बेटे के शहीद हाे जाने की खबर मिलते ही पिता फूट-फूट कर राे पड़े। रात में ही जयद्रथ के घर परिवार काे हाैंसला बंधाने के लिए जैसे पूरा गांव जुट गया आैर ग्रामीणाें ने परिवार के सदस्याें काे ढांडस बंधाई।
वे अपने पीछे पत्नी को छोड़ गए है। अभी तक जयद्रथ काे काेई आैलाद भी नहीं है। देश उनके सर्वोच्च बलिदान का हमेशा कर्जदार रहेगा। हलांकि गुरुवार को एलओसी पर पाक की ओर से कोई फायरिंग नहीं की गई थी। करीब एक हफ्ते के भीतर एलओसी पर पाक सेना की गोलाबारी में सेना के छह जवान शहीद हो गए हैं।
Next Story




