- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
किडनेफ किये गये आर्मी अधिकारी का मिला गोली से छलनी किया शव
शिव कुमार मिश्र
10 May 2017 4:28 AM GMT
x
सेना के लापता अधिकारी का मिला शव
कश्मीर के शोपियां में बुधवार सुबह एक आर्मी अफसर का शव बरामद हुआ है. लेफ्टिनेंट उमर फयाज़ पैरी को मंगलवार रात को आतंकवादियों के द्वारा किडनैप किया गया था, जिसके बाद अब शोपियां जिले की हरमेन चौक से उनका शव मिला है. पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. उमर फयाज़ के शरीर पर गोलियों के निशान भी हैं. उमर फयाज़ पैरी शोपियां के ही रहने वाले थे, वे आर्मी में डॉक्टर थे. उन्हें उनके घर से ही किडनैप किया गया था.
बता दें कि 1 मई को जम्मू के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की गई. इस हमले में भारत के दो जवान शहीद हो गए. जिसके बाद भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया.
बैंक की वैन पर भी किया था हमला
बता दें कि हाल ही में बॉर्डर पर हमले के अलावा दोपहर को जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने एक नकदी वैन पर हमला कर दिया और पांच पुलिसकर्मियों व एक बैंककर्मी की हत्या कर दी थी. यह घटना कुलगाम के पोमबई गांव में हुई, जब अज्ञात संख्या में आतंकवादियों ने जम्मू एवं कश्मीर बैंक की नकदी वैन को निशाना बनाया था.
आर्मी चला रही थी सर्च ऑपरेशन
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से लगातार कश्मीर में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. हाल ही में घाटी में लगातार पुलिस और सेना के जवानों पर हमले से परेशान आर्मी ने अब एक बड़ा अभियान छेड़ा था. इस दौरान सुरक्षाबलों ने घर-घर जाकर आतंकवादियों की तलाश कर रहे थे. इसके तहत आर्मी ने लगभग 20 गांवों को घेर लिया था. इस ऑपरेशन में लगभग 4000 से ज्यादा जवान लगे हैं. कहा जा रहा है कि 1990 के बाद यह आर्मी का कश्मीर में सबसे बड़ा ऑपरेशन है.
बता दें कि पिछले सप्ताह ही आतंकवादियों ने शोपियां में सेना की एक टुकड़ी पर हमला किया था. हमले में सेना के दो जवान और स्थानीय ड्राइवर घायल हो गए थे. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया था और जिसके बाद इलाके को सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है.
Next Story