
Archived
टेरर फंडिंग: नहीं हो पाई अलगाववादियों की बैठक, मीरवाईज नजरबंद, मलिक पुलिस हवालात में
Kamlesh Kapar
5 Jun 2017 1:54 PM IST

x
Do not meet separatists meeting Malik in police custody
श्रीनगर: NIA के छापों से हताश कश्मीरी अलगाववादियों द्वारा कटटरपंथी सईद अली शाह गिलानी के नेतृत्व में सोमवार को बुलाई गई बैठक पुलिस के सख्त रवैये के चलते नहीं हो पाई। पुलिस ने उदारवादी हुर्रियत प्रमुख मीरवाईज मौलवी उमर फारुक को उनके घर में नजरबंद कर दिया जबकि जेकेएलएफ चेयरमैन मोहम्मद यासीन मलिक को नजरबंदी भंग कर जबरन घर से बाहर निकलने पर हिरासत में ले लिया।
#WATCH: Separatist leader Yasin Malik arrested by J&K Police in Srinagar ahead of the anti-India meeting called by Hurriyat #JailPakDalals pic.twitter.com/6X8TnUUMRC
— TIMES NOW (@TimesNow) June 5, 2017
इससे पहले रविवार को एनआईए ने पाकिस्तान से फंडिंग के आरोप में अलगाववादी नेताओं और उनके करीबियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। अलगाववादी नेता गिलानी के घर केवल परिजनों को जाने की इजाजत है। गिलानी के घर में बैठक के बाद अलगाववादी नेता प्रेस कॉनफ्रेंस करने वाले थे। पुलिस ने इस बैठक की जानकारी मिलते ही सैयद अली शाह गिलानी के घर पर जवानों को तैनात इसे सील कर गिया।
गिलानी घर में पहले से नजरबंद हैं। अलगाववादी नेताओं ने दावा किया था कि उनके खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। साथ ही कश्मीर के लोगों को कमजोर करने के लिए व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है।
Next Story




