Archived

फारुख अब्दुल्ला ने पत्थरबाजों का किया समर्थन, ओवैसी ने किया पलटवार

Kamlesh Kapar
5 April 2017 2:52 PM IST
फारुख अब्दुल्ला ने पत्थरबाजों का किया समर्थन, ओवैसी ने किया पलटवार
x
श्रीनगर : नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला घाटी के पत्थरबाजों से सहानुभूति जताई है। अब्दुल्ला ने कहा कि जो लोग पत्थर फेंक रहे हैं वो अपने देश के लिए लड़ रहे हैं। फारुख अब्दुल्ला ने भारत-पाक के रिश्तों पर कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान मिलकर इस मुद्दे को नहीं सुलझा पा रहे हैं, तो अमेरिका को बीच में आकर समझौता कराना चाहिए.



वहीं AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि फारुख साहब को चुनाव लड़ना है इसलिए इस तरह की बातें कर रहे हैं, उनके बेटे जब CM थे तब 100 से ज्यादा लड़कों की मौत हुई थी. तब तो उन्होंने कुछ नहीं कहा. अब चुनाव हैं तो वह बोल रहे हैं. औवेसी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान का मसला दो देशों का मुद्दा है, इसमें किसी तीसरे की जरुरत नहीं है. बता दे की जम्मू-कश्मीर में 9 अप्रैल को लोकसभा के उपचुनाव है। बता दे की नेशनल कांफ्रेंस श्रीनगर जबकि कांग्रेस अनंतनाग सीट पर चुनाव लड़ रही है।
Next Story